Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ। जिले की सारथी सेवा संस्थान शहर के मालिखेड़ा सहित नगर की तलाई मोहल्ला में पहुँच कर मतदाताओं से रूबरू हुए। विदित हो कि लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल 2024 को होने जा रहे है प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई आयोजन किये जा रहे है। इसी क्रम में सारथी सेवा संस्थान की टीम नगर के मालिखेड़ा , तलाई मोहल्ला , गाँछा गली में पहुँच कर मतदाताओं से चर्चा की गई और अपने मताधिकार के प्रयोग की अपनी की गई।इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया ।
इस अवसर पर सारथी टीम की आशा टांक, भारती परिहार, नीलम शेखावत, सहित मंजुला परिहार का पूर्ण सहयोग रहा।



