बड़ी धूमधाम से मनाई गणगौर ईसर पार्वती की पूजा की गई एवं जगह-जगह हुए आयोजन

Voice of Pratapgarh News@महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखंड लालसोट में आज गणगौर का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर ईसर पार्वती की पूजा की व्रत उद्यापन के साथ ईसर गणगौर की सवारी भी निकाली गई। विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर पर अलग-अलग आयोजन किए गए सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर ईसर पार्वती की पूजा करती नजर आई सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना को लेकर गणगौर का व्रत किया। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की कुमकुम ,चावल, हल्दी ,मेहंदी ,गुलाल , अबीर से पूजा की बताया जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित यह त्योहार होली से शुरू होकर सोलह दिनों तक चलता है और गणगौर पर इसका उद्यापन होता है। महिलाएं सोलह दिनों तक सोलह श्रृंगार कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना करती है,  विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ लालसोट के नेहरूगार्डन से ईसर गणगौर बनाकर प्रमुख बाजार से निकलते हुए घर जाकर पूजा अर्चना की गई।

Recent Posts