लालसोट मे गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

गणगौर माता की सवारी नगरपालिका के कार्यालय से बेंड बाजे और शाही लवाजमा के साथ निकाली गई!

दौसा। उपखंड लालसोट में गणगौर का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया नगर पालिका लालसोट कार्यालय से माता की पूजा अर्चना करके वहां से शुरु होकर शाही लवाजमा के साथ गणगौर माता की सवारी शहर के प्रमुख मार्गों पुलिस थाना, बडाया धर्मशाला, बस स्टैंड,

बोली का बाजार, सदर बाजार, झरंडा चौक, लुहारू बाजार होती हुई गणगौरी मेला मैदान में पहुंची जहां हजारों की तादाद में मौजूद लोगों ने माता रानी के दर्शन कर मनौती मांगी! लोगों ने वहां भर रहे मेले का भी आनन्द लिया !

जमात अखाड़े ने हैरत अंगेज करतब दिखाए प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे!

इस अवसर पर विधायक रामविलास मीणा, अध्यक्ष पिंकी चतुर्वेदी ,हेला ख्याल संगीत दंगल के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ,प्रेम प्रकाश चौधरी , लक्ष्मी नारायण भारद्वाज,सोनू बिनोरी ,मुकेश सैनी, भागचंद सैनी, बालमुकुंद शर्मा ,अशोक चौधरी ,राकेश सेडूलाई, अनिल बुर्जा ,दिनेश जोशी, रामचरण बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Recent Posts