डॉ.आम्बेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित होंगे कवि कृष्ण कुमार सैनी एवं मिमिक्री कलाकार अशोक खेड़ला

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर मानवता व परोपकार के लिए समर्पित सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान फरडोद जायल, नागौर द्वारा डॉ. आबेडकर जयंती के उपलक्ष पर आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यों और साहित्य लेखन कार्य के लिए दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को , मिमिक्री कला के क्षेत्र में अशोक खेड़ला को एवं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप छीपा को समारोह मे डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान–2024 से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत डॉ.नानक दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ.अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर 100 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Recent Posts