
Voice of Pratapgarh News@ विरेन्द्र टेलर।
प्रतापगढ़। पीपलखूंट जैन समाज की ओर से विश्व वन्दनीय 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2623 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को परम्परागत रूप से बैंड बाजों गाजों के साथ धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया l इस शुभ अवसर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई l श्रीजी की भव्य शोभायात्रा जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर बाजार के मुख्य मार्ग से होती हुई श्रीजी को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अरहनाथ जैन युवा संगठन के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रदीप सेठ एवं कोषाध्यक्ष सुदीप मुंगाणिया ने बताया कि श्रीजी का नगर भ्रमण के दौरान जैन समाज ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर जगह जगह श्रीजी का भव्य स्वागत कर दर्शन लाभ लिया l इस भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया l भव्य शोभायात्रा से पूर्व जैन समाज द्वारा सवेरें प्रभात फेरी निकाली गई और मन्दिर जी में प्रात:कालीन श्रीजी के चरणारविन्द में शुभ शांतिधारा करने का सौभाग्य अमूल्य रजतमयी सिंहासन मन्दिर जी में प्रदान करने वाले केसरीमल पन्नालाल धीरावत एवं मोतीलाल वगेरिया सपरिवार को मिला , तत्पश्चात भगवान महावीर स्वामी का विधान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक पूजा – अर्चना भक्तिमय भाव से सानन्द हर्षोल्लास पूर्वक धार्मिक वातारण में मनाया l
इस अवसर पर जैन समाज सहित महिलाओं, बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गो ने धर्म के मार्ग पर चलने का आहवान किया और भगवान महावीर स्वामी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया l सांयकालीन महिलाओं व बच्चों के द्वारा भगवान महावीर स्वामी से जुड़े नाटकों व भजनों की प्रस्तुतियां दी गई l इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष नगेन्द्र घाटलिया , अरहनाथ जैन युवा संगठन एवं अरहनाथ महिला मण्डल के समस्त पदाधिकारीगणों सहित जैन समाजजन की उपस्थिति रही l



