Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
गनीमत रही कार में सवार चार जनों को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई
प्रतापगढ़। नीमच रोड पर आज एक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही की कार में सवार चार जनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार राकेश वैष्णव अपने परिजनों के साथ मध्य प्रदेश के रामपुर से प्रतापगढ़ आ रहा था। इसी दौरान अमलावद गांव के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग दुर्घटना में बाल बाल बच गए और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।



