Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। समस्त संसार को सत्य अहिंसा त्याग और तपस्या का संदेश देने वाले जियो और जीने दो का सिद्धांत बताने वाले जैन संप्रदाय के 24 वे तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक महोत्सव पर लालसोट जैन समाज के तत्वावधान में प्रात:काल जैन युवा संघ सदस्यों द्वारा नगर मे प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात नगर के तीनो श्री जैन मंदिरों में श्रीजी भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक ,शांतिधारा, महावीर भगवान की पूजन एवं आरती संपन्न की गई तत्पश्चात श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर से भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ जो कि बड़े मंदिर सदर बाजार जवाहर गंज , मुख्य रोड से होते हुए जैन नसिया जी प्रांगण में पहुंचा जिसमें भगवान महावीर के झुला झूलने की सजीव झांकी का चित्रण जैन महिला मंडल द्वारा किया गया ,मार्ग में जैन युवा संघ के डॉ प्रमोद कुमार वीरेंद्र कुमार जैन , विनोद कुमार अंशुल कुमार बड़जात्या द्वारा जुलूस का स्वागत व पुष्प वर्षा कि गयी समाज के सभी लोगों द्वारा भगवान का मंगल गान कर भव्य आरती की गई तत्पश्चात समस्त समाज का सामूहिक भोजन हुआ इस दौरान जैन युवा संघ ,जैन महिला मंडल सहित समाज के रतन जैन सोनी, सुभाष बडजात्या अनिल बैनाडा, महेंद्र जैन , राकेश सोनी, बाबूलाल बडजात्या ,राजेश वैद्य, प्रभाकर बडजात्या ,अनिल पाटनी, अभिनव बैनाडा ,गजेंद्र बडजात्या ,अरिहंत पाटनी, रविंद्र बडजात्या, विशाल गंगवाल, समुद्र बडजात्या, उषा बैनाडा, श्वेता जैन,नैहा बैनाडा, इन्दू बडजात्या , संतोष सोनी , हेमलता बडजात्या महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।



