प्रसिद्ध रोकडिया हनुमान मंदिर पर 22 अप्रेल से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी

22 अप्रैल से शुरू होगा रोकडिया हनुमान मंदिर पर मेलाः सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतापगढ़ जिले के प्रसिद्ध रोकडिया हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाले इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले इस 41 वे मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल व्यास ने बताया कि प्रसिद्ध रोकडिया हनुमान मंदिर का पांच दिवसीय मेला 22 अप्रैल से शुरू होगा। हनुमान जन्मोत्सव के तहत आयोजित इस 41वें मेले का आगाज 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ से होगा। 23 अप्रैल को यहां पर हनुमान भक्त मंडल की ओर से हवन, यज्ञ और महा आरती का आयोजन होगा। 24 अप्रैल को विशाल भजन संध्या होगी जिसमें इंदौर की मशहूर झांकियों के साथ रास ललित ग्रुप की नृत्य नाटिका और मयूरी संस्कृति सेवा संस्थान का राम दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

साथ ही 25 और 26 अप्रैल को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले में झूले और चकरियों के साथ दुकानों का लगना भी शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि झांसडी स्थित रोकडिया हनुमान मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। कहा जाता है कि संकट के समय भक्त हनुमान जी से जो मन्नत मांगते हैं वह पूरी होती है।

Recent Posts