Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री पीपा जयंती के पावन पर्व पर श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज की और से बड़े धूमधाम से उन्हीं के मंदिर से शोभायात्रा बैंड बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई जो की झंडा गली, लोहार गली होते हुए गोपालगंज सूरजपोल चौराहा, सदर बाजार झंडा गली होते हुए रामघाट मंदिर पर पहुंची। यह शोभायात्रा दोपहर में 3:00 बजे निकाली गई। समाज अध्यक्ष भगवती लाल टेलर ने बताया शोभायात्रा के रामघाट पहुंचने पर समाज द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया अंत में समाज के बच्चों द्वारा स्टेज पर प्रतियोगिताएं रखी गई जिन मैं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इन बच्चों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।



