Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। श्री महाकालेश्वर मंदिर, राजपूत धर्मशाला, चारभुजा कॉलोनी, निमच रोड़, मयूर स्कूल के पास पंच दिवसीय संगीतमय श्री शिव पुराण कथा महोत्सव दि. 27-04-24 से दि. 01-05-24 तक समय प्रात: 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक कथा प्रवक्ता पं. घनश्याम शास्त्री (नारायण खेड़ा वाले) के मुखार बिंदु से ज्ञान गंगा प्रभावित होगी। राजेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर के शिव भक्त मंडल द्वारा श्री शिवपुराण कथा का आयोजन राजपूत धर्मशाला, मयूर स्कूल के पास आयोजित किया जा रहा है,जिसकी कलश यात्रा बाहुबली कॉलोनी के बहुबलेश्वेर महादेव मंदिर से प्रात: 8.30 बजे रवाना होकर श्री महाकालेश्वर मंदिर चारभुजा कॉलोनी पर आयेगी। तत्पश्चात पौथी की पूजा-अर्चना पश्चात कथा प्रारंभ होगी। अत: सभी धर्म प्रेमी सज्जनों एवं माताओं एवं बहनो से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या मे कथा का श्रवण कर धर्म का लाभ लेवे।



