Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। उपखंड लालसोट में वैशाख महीने की संकट चतुर्थी पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्यवती की कामना के लिए उपवास रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की संकट चतुर्थी पर महिलाएं चुनरी की साड़ी पहन कर और हाथों में पूजा की थाली लेकर सुबहसे ही लालसोट के लूहारू बाजार में स्थित चौथ माता के मंदिर में जाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर कहानी सुनी अपनी थाली में तिल, गुड़, लड्डू, चंदन ,रोली ,मोली, चावल आदि सामग्री सजाकर चौथ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद में चौथ माता मन्दिर में ही गणेश जी और चौथ माता की कहानी सुनी ।
महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर चांद देखकर और चंद्रमा कोअर्द्ध देकर व्रत खोल इस अवसर पर उर्मिला ,गुड्डी, प्रीति, संगीता, सीमा, सुनीता, पिंकी, सुषमा चौधरी कई महिलाओं ने चौथ माता के मंदिर में जाकर वैशाख मास की इस संकट चतुर्थी के दिन गणेश जी महाराज और चौथ माता की कहानी सुनकर पूजा अर्चना कीऔर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना की



