श्री राम कथा में आज चौथे दिन सीता स्वयंबर और परशुराम संवाद की कथा हुई आयोजित

 

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता 

दौसा। कपिल आश्रम पर बाबा कपिल दास महाराज की पुण्यतिथी पर आयोजित संगीत मय रामायण में आज चौथे दिन धनुष यज्ञ , श्री राम विवाह , परशुराम संवाद की कथा और सीता स्वयंबर रचा गया।

आज की कथा के यजमान राहुल चौधरी स पत्नीक पूजा की इस अवसर पर नंदकुमार पाखला, शिवशंकर जोशी ,नारायण भागला, पन्ना लाल सैनी, सत्यनारायण सेन ,रामसिंह गुर्जर, विष्णु गोयल ,नरसी पंडित ,गोविंद चौधरी ,श्रवण महावर ,अभिनव त्रिपाठी ,किशन साहू आदि कई भक्त मौजूद रहे।

Recent Posts