Voice of Pratapgarh News @
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशन मे वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एव गोपाललाल हिण्डोनिया वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में अनिल देवल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 18 वर्षों से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार किया जोकि पिछले 18 साल से फरार चल रहा था।
घटना विवरण : अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय छोटीसादडी के रे. फो. नम्बर 1918/2004 धारा 16/18 आबकारी अधिनियम व रे. फो. 197/2005 धारा 379 भादस में 18 साल से फरार चल रहे एवं लंबे समय से पुलिस टीम के हाथ नही आ रहा था स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी बाबुलाल पिता रतना कंजर उम्र 50 साल निवासी बलियाखेडा पुलिस थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ आने की सुचना पर उसको गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी पुर्व मे चोरी व अवैध शराब तस्करी के मामलो मे जैल जा चुका है।
स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी : 1 बाबुलाल पिता रतना कंजर उम्र 50 साल निवासी बलियाखेडा पुलिस थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ।



