Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।
विश्व सेवा एवम् सत्संग दिवस पर उनके साधकों द्वारा प्रभुजियों को भोजन एवं भजन कीर्तन करवाया गया।
दौसा। प्रवक्ता प्रेम चतुर्वेदी ने बताया कि बापूजी शुरू से ही दीन दुखी, असहाय लोगों की सेवा में समर्पित होकर निस्वार्थ सेवा कार्य करते थे। इन्हीं में ईश्वर विराजमान है। इसी निमित्त संत आशाराम बापू के 88 वें अवतरण दिवस पर उनके साधकों द्वारा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि, नेत्रहीन, अपाहिज, बेसहारा, गूंगे–बहरे, जिनका कोई नहीं ऐसे प्रभुजियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर खिलाया गया। आश्रम में वर्तमान में 250 बेसहारा लोग निवास कर रहे हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग मंदबुद्धि व मनोरोगी हैं। सभी को पंगत लगाकर भोजन प्रसादी खिलाई गई एवं फल वितरण किए। भोजन से पूर्व सभी ने भजनों पर जमकर नृत्य भी किया। सभी को नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित किया और गुटखा, बीड़ी , सिगरेट , तंबाकू छोड़ने का संकल्प भी दिलवाया।
साथ ही सबका घर आश्रम, दौसा में फल वितरण कर वहाँ रहने वाले लगभग 50 प्रभुजियों से कुशल क्षेम पूछी। सेवाकार्य में प्रेम चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, कवि कृष्ण कुमार सैनी सहित आश्रम में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रभुजी उपस्थित रहे।



