30 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचुरा सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ लक्ष्मण दास के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ बनवारी लाल मीणा द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक वृत छोटीसादडी गोपाललाल हिण्डोनिया के मार्गदर्शन मे थानाधिकारी अनिल देवल पुलिस निरीक्षक थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.05.2024 को दौराने नाकाबन्दी एक मारूति 800 कार से 30 किलो 300 ग्गाम अवैध डोडाचुरा जब्त कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम थाना छोटीसादडी द्वारा दिनांक 01.05.2024 को बरखेडा फंटा पर नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी प्रतापगढ की तरफ से एक मारूति 800 कार सिल्वर रंग की आती हुई नजर आई। कार चालक द्वारा पुलिस जाप्ता को देखकर कार को रोक कर पुनः घुमाने लगा जिस पर उक्त कार में कोई संदिग्ध होने की सम्भावना होने से थानाधिकारी ने मय जाप्ता के तुरन्त कार के पास पहुंच कर कार को रोका गया। चालक सीट पर एक व्यक्ति तथा पीछे की सीट पर दो व्यक्ति बैठे नजर आये। जिनसे नाम पता पुछा तो उन्होने अपना नाम गंगासिंह पिता शैतानसिंह राजपूत उम्र 55 साल निवासी मांगलोद थाना रोल जिला नागौर विजय डांगी पिता नारायण डांगी उम्र 31 साल निवासी पडुनी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ और जवाहर लाल पिता किशनलाल बलाई उम्र 56 साल निवासी कोदीनेरा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ होना बताया। संदिग्ध लगने पर कार की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पीछे की सीट को बजाने पर लोहे की होना पाया गया। सीट के पिछे का पीठ का हिस्सा पूरा ही लोहे का बोक्सनुमा होकर उस पर एक तरफ प्लेट लगी हुई होकर बोल्ट लगे हुये। संदिग्ध होने से सीट को खोल कर बाहर निकाल कर देखा गया तो अन्दर अफिम डोडाचूरा भरा होना पाया गया तथा कार के नीचे अलग से दो लोहे के बॉक्स में भी अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। कार में स्कीम बनाकर भरे अफीम डोडाचूरा का वजन किया गया तो

कुल वजन 30 किलो 300 गाम होना पाया गया, जिसे जब्त किया गया। अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन कार मारूति 800 आर.जे. 01 सी.बी. 0565 को जप्त को जब्त किया गया तथा तीनों अभियुक्तों को स्कीम बना कर अवैध रूप से अपने कब्जे में रख कर परिवहन करने के मामलें में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध होने से गिरफ्तार किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. गंगासिह पिता शैतानसिह राजपूत उम्र 55 साल निवासी मांगलोद थाना रोल जिला नागौर

02. विजय डांगी पित्ता नारायण डांगी उम्र 31 साल निवासी पडुनी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ

03. जवाहर लाल पिता किशनलाल बलाई उम्र 56 साल निवासी कोदीनेरा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ।

Recent Posts