आज धुमधाम से मनाई जावेगी सेन जयन्ति,तैयारिया पूरी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 

Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। सेन समाज के धर्मगुरू श्री सेनजी महाराज की जन्म जयन्ति आज 5 मई को धुमधाम से जिले भर में अरनोद, सुहागपुरा,मंडावरा आदि में मनाई जावेगी। अधिक जानकारी देते हुए सेन समाज प्रवक्ता पवनकुमार सविता ने बताया कि 05 मई 2024 को सेनजी महाराज के जन्मोत्सव को धुमधाम से मनाया जावेगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई ।
सेन जयन्ति को निकलने वाली शोभायात्रा के एक दिन पूर्व व शोभायात्रा के दिन पूरे मंदिर प्रांगण को रंग बिरगी लाईटो की रोशनी से संजाया जा रहा हें। प्रतापगढ़ मुख्यालय पर शोभायात्रा बेण्ड बाजो के साथ सालमपुरा स्थित मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर झण्डागली, सदरबाजार,धानमंडी, सुरजपोल चैराहा, गोपालगंज, लोहारगली होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहॅूचेगी ।
शोभायात्रा में धर्मगुरू के चलचित्र के सम्मुख झुमते,नाचते, गाते निकाली जावेगी और रास्ते में शोभायात्रा का स्वागत फुल मालाओं व स्टाले लगाकर किया जावेगा।
धर्मगुरू के जन्ममहोत्सव को यादगार व भव्य बनाने के लिए सेन समाज के गणमान्य नागरिको द्वारा घरो व प्रतिष्ठानो पर जा-जाकर सम्पर्क किया जा रहा है और अपनी सहभागिता के लिए आग्रह किया जा रहा है । इसी के तहत अरनोद ,मंडावरा, सुहागपुरा में भी सेनजी महाराज की जन्म जयंती को लेकर गांव गांव में निमंत्रण पत्र वितरण किए जा रहे साथ ही मंदिरों में साज सज्जा की गई।

Recent Posts