Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।
प्रतापगढ़। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक सकल संघ के तत्वावधान मे रविवार क़ो बंधु त्रिपुटी आगम -प्रशम -वज्र रत्न सागर महाराज की निश्रा मे शान्तिनाथ भगवान के साथ 4 वर्षीतप के तपस्वीयो का वरघोड़ा विनोद कुमार करनपुरिया परिवार की ओर से निकाला गया।
मालवा कॉलोनी से निकली रथयात्रा मे समस्त श्रद्धालू जैन गीतों पर नृत्य करते हुये चल रहे थे, पुरे राज मार्ग पर भगवान की गहुली एवं तपस्वीयो का शाल माला श्रीफल आदि से बहुमान किया गया। रथयात्रा मे सभी श्रद्धालू विशिष्ट परिधान मे जुड़कर शासन की शोभा बढ़ा रहे थे, रथयात्रा की पूर्णाहुति पर श्री गुमानजी मंदिर मे मुनि भगवन्त के मांगलिक प्रवचन के साथ धर्म सभा हुई एवं संघ की तरफ से तपस्वी एवं करनपुरिया परिवार का स्वगत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जैन संगीत सम्राट संघवी दीपक करनपुरिया द्वारा किया गया।



