शहर में सेनजी महाराज की निकली भव्य शोभायात्रा

Voice of Pratapgarh News@ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। सेन समाज के धर्मगुरु श्री सेन जी महाराज की जन्म जयंती आज बड़े ही धूमधाम के साथ जिले भर में उत्साह पूर्वक प्रतापगढ़ अरनोद सुहागपूरा मंडावरा में मनाई गई। जानकारी देते हुए सेन समाज प्रवक्ता पवन कुमार सविता ने बताया की आज पांच मई 2024 को सेन जी महाराज के जन्म महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया सेन समाज की सेन जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ सालमपुरा स्थित मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर झंडा गली, सदर बाजार, धान मंडी सूरजपोल चौराहा, गोपालगंज लोहार गली होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची जहां सेन जी महाराज की महा आरती की गई एवं प्रसादी वितरित की गई। सेन जयंती के एक दिन पूर्व पूरे मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइट और डेकोरेट किया गया इस अवसर पर समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

Recent Posts