सेन जयंती पर जिले सहित कस्बे में निकाली शोभायात्रा,जगह जगह हुवा भव्य स्वागत

 

Voice of Pratapgarh News @ किशोर कुमार छाबड़ा।

प्रतापगढ़। अरनोद कस्बे में सेन समाज के तत्वाधान में सेन जी महाराज की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः काल में आराध्य देव सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आराध्य देव का रथ सजाया गया। अरनोद में स्थित राम जानकी मंदिर से ढोल-ढमाकों एवं बैंड बाजे की मधुर भक्ति में भजनों की प्रस्तुति पर शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली गई । शोभायात्रा में महिलाएं नृत्य करती चल रही थीं, वहीं सेन बंधु भी सफेद ड्रेस में चल रहे थे। मंदिर परिसर में सेनजी महाराज की महाआरती हुई। इसके पश्चात सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित समाज जन ने संबोधित किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले , नव नियुक्त सरकारी भर्ती में चयनित विद्यार्थियो के अच्छे अंकों पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

Recent Posts