Voice of Pratapgarh News @
तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा गुजरात में डोड़ाचरा, एमडी के मामले में वांछित हार्डकोर 25,000 रूपये का ईनामी अपराधी रफीक पठान गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वांछित ईनामी अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत हेरम्ब जोशी वृताधिकारी प्रतापगढ़ के सुपरविजन में अपराधियों के धरपकड अभियान के तहत् इंचार्ज थाना मिश्रीलाल चौहान थाना प्रतापगढ मय टीम द्वारा थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण में 25 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त रफीक पिता अकदरशाह उर्फ कैप्टन पठान मुसलमान उम्र 40 साल निवासी अखेपुर थाना प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः- दिनाक 29.08.2023 को पुलिस टीम द्वारा एक मकान पर दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 12 बोर बन्दुक के 21 कारतुस व एक 12 बोर बन्दुक की राड जब्त कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 374/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया। जिसमें अभियुक्त रफीक पिता अकदरशाह उर्फ कैप्टन पठान निवासी अखेपुर फरार था।
उक्त अभियुक्त थाना प्रतागपढ का हिस्टीशीटर व हार्डकोर अपराधी है, जिसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात तथा मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 15 प्रकरण दर्ज होकर कई प्रकरणो मे उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित है। अभियुक्त के खिलाफ अफीम डोडाचुरा, जानलेवा हमला, मारपीट व राजकार्य में बाधा तथा अवैध हथियार रखने के प्रकरण दर्ज है।
अभियुक्त के खिलाफ गुजरात के जुनागढ थाना में 275 ग्राम एमडी, मध्यप्रदेश के इन्दौर की क्राईम ब्रांच में 70 किलोग्राम की एमडी, थाना कालुखेडा जिला मन्दसौर में 85 किलो ग्राम डोडाचुरा, थाना भावगढ मे 20 क्विंटल डोडाचुरा मे व जिला जोधपुर के पुलिस थाना बिलाडा मे 08 क्विटल अफीम का डोडाचुरा तस्करी के प्रकरणो मे वांछित चल रहा है एंव वर्ष 2023 में जिला प्रतापगढ़ की डीएसटी टीम द्वारा इसको पकडने के समय पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के सम्बध में दर्ज प्रकरण में भी फरार है।
उक्त अभियुक्त रफीक पठान को आज दिनांक 04.05.2024 को पुलिस टीम को प्राप्त सुचना पर उसके पिता के घर से दबिश देकर डिटेन कर बाद पुछताछ के थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 374/23 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। यह अभियुक्त विभिन्न राज्यो मे करोडो रूपयो के मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध हथियारो के परिवहन व लोक सेवको पर हमला व
हिरासत से फरार होने सहित गम्भीर किस्म के कई अपराधो में लिप्त होकर तीन राज्यो की पुलिस मे गिरफतारी हेतु वांछित है। इसके अलावा प्रतागपढ मदंसौर के न्यायालयों में स्थाई वांरटी भी है।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- दिनांक 04.05.2024 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के निर्देशन अनुसार वृताधिकारी प्रतापगढ़ हेरम्ब जोशी व थाना इंचार्ज मिश्रीलाल चौहान मय जाब्ता वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार के लिए गांव अखेपुर/अक्षयपुर में दबिश के दौरान वांछित अभियुक्तगण गुलनवाज उर्फ गुल्लु व रफीक पठान की सकुनत पर तलाश की गई तो अभियुक्त अपने घर पर नही मिलने पर रफीक के पिता अकदरशाह के मकान पर दबिश के दौरान वहा मौजुद रफीक पुलिस जाब्ते को देखकर हडबडा गया व भागने का प्रयास किया व पकडने पर पुलिस जाप्ते को गुमराह करने का प्रयास करते हुये स्वंय का अन्य नाम बताया। जिसको डिटेन कर पुछताछ के बाद थाना प्रतागपढ पर गिरफ्तार किया गया। जिससे पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के निर्देशानुसार वृताधिकारी प्रतापगढ के सुपरविजन मे थानाधिकारी प्रतापगढ मिश्रीलाल चोहान मय टीम द्वारा गहन पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः रफीक उर्फ रफीक लाला पिता अकदरशाह उर्फ कैप्टन पठान मुसलमान उम्र 40 साल निवासी अखेपुर उर्फ अक्षयपुर थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान।
अभियुक्त रफीक कुख्यात मादक पदार्थों का तस्कर होकर व अवैध हथियारों को रखने का आदी होकर विभिन्न राज्यों के विभिन्न थानो में वांछित है। अभियुक्त काफी शातिर होकर पुलिस की पकड से करीब 8 साल से फरार चल रहा था। राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात की पुलिस द्वारा इसकी धरपकड हेतु भरसक प्रयास करने के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हो पाने से विभिन्न थानो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निम्नानुसार ईनाम घोषित किया हुआ है।
जिससे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वृताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी मिश्रीलाल चोहान सः टीम द्वारा गहन पुछताध् अनुसंधान किया जा रहा है।
1. पुलिस थाना प्रतापगढ़ के प्रकरण संख्या 119/2023 धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट व प्रकरण संख्या 317/23 धारा 332, 353 भादस में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25,000 / रूपये का ईनाम घोषित है।
2. पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर के प्रकरण संख्या 95/2016 धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 1,000 / रूपये का ईनाम घोषित है।
3. काईम ब्राच इंन्दौर मध्यप्रदेश के प्रकरण संख्या 01/2021 धारा 8/22, 8/25, 8/29 एनडीपीएस एक्ट ने पुलिस उपायुक्त अपराध इन्दौर महानगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 4,000/ रूप्ये का ईनाम घोषित है।
4. पुलिस थाना भावगढ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश के प्रकरण संख्या 03/2023 धारा 294, 506 भादस पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 2,000/ रूप्ये का ईनाम घोषित है।
5. पुलिस थाना मन्दसौर कोतवाली जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश के प्रकरण संख्या 184/2022 धारा 8/18, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5000/ रूप्ये का ईनाम घोषित है।
अभियुक्त लम्बे समय से मादक प्रदार्थ की तस्करी व अवैध हथियारों के परिवहन इत्यादि अपराधो मे लिप्त होकर राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई न्यायालयो मे इसके विरूद्ध प्रकरण विचाराधीन चल रहे है
जिनमें न्यायालयो द्वारा गिरफतारी हेतु स्थायी वांरट जारी किये गये है। प्रतापगढ के विभिन्न न्यायालयों से तीन स्थायी वांरट, एव मध्यप्रदेश के मन्दसौर कोर्ट से एक स्थायी वांरट जारी हो वांछित चल रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त रफीक खान का आपराधिक रिकॉर्ड निम्नानुसार है:
क्र.स. प्रकरण संख्या मय पारा
नाम थाना
विवरण
ईनामी राशी
1.
207/06 धारा 429,34 भादस व 11 (1) पश कुरता अधिनियम
थाना प्रतापगढ
जैर ट्रायल
2.
263/12 चारा 387,307,325,120बी भादस थाना प्रतापगढ
स्थाई बांरटी
व 3/25 आम्स एक्ट
3.
544/12 धारा 3/25.5/29 आर्म्स एक्ट
थाना प्रतापगढ
स्थाई वांरटी
25,000/रूपये
4.
141/14 धारा 399,402 भादस द 3/26.4/25 आर्म्स एक्ट
थाना प्रतापगढ
जैर ट्रायल
5. 208/14 घारा 143,353,504 भादस
थाना प्रतापगढ
जैर ट्रायल
6. 22/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व
थाना कालुखेडा जिला रतलाम म.प्र.
जौर ट्रायल
279 भाव
7.
162/16 घर 224 भादस
थाना लसुडिया जिला इंन्दौर म.प्र.
जैर ट्रायल
8. 3/13 पारा 294,506,507 भादस व 6 एससी/एसटी एक्ट
थाना भावगढ
स्थाई बांरटी
2000/रूपये
9.
184/22 धारा 8/18,29,25 एनडीपीएस एक्ट
कोतवाली मन्दसोर
स्थाई बॉरटी
5000/रुपये
10. 05/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट
थाना बिलाडा जोधपुर
जैर अनुत्तधान
1,000/ रूपये
11. 01/21 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट
काईम ब्रांच इन्दोर
जार अनुसंधानकर्ता
4,000 / रूपये
12. 388/22 धारा 8/22.29 एनडीपीएस एक्ट
थाना ए डीविजन जूनागढ़ जर रिसर्च गुजरात
13. 119/23 घारा 8/15.25 एनडीपीएस एक्ट
थाना प्रतापगढ
जार अनुसंधानकर्ता
14. 317/23 धारा 332, 353 भादस
थाना प्रतापगढ
जार अनुसंधानकर्ता
15.
374/23 धारा 3/255/25 आर्म्स एक्ट ।



