महिला को निर्वस्त्र कर चौराहे पर पीटा

 

Voice of Pratapgarh News @

सामाजिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी, बेटियों को भगाने का झूठा आरोप लगाकर की गई घिनौनी वारदात

प्रतापगढ़। जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर छोटी सादड़ी थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया है।

डीएसपी गोपाल लाल हिंडौनिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी महिला। इस दरमियान करीब 4-5 महिला और पुरुषों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे निर्वस्त्र उनकी लड़कियों को भगाने का झूठा आरोप लगाते हुए सार्वजनिक चौराहे पर मारपीट की गई। पीड़िता ने रात 12:30 बजे छोटी सादड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। मंगलवार सुबह दस बजे पीड़िता का मेडिकल प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में कराया गया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो भी आरोप महिला ने लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया-पीड़िता के बेटे ने गांव की एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। इससे लड़की के परिजन नाराज थे। महिला जब सामाजिक कार्यक्रम से घर जा रही थी तब और कुछ महिलाएं भी थी, आपस में बोलचाल होने के बाद आपस में मारपीट हो गई।

Recent Posts