Voice of Pratapgarh News @ local for vocal
प्रतापगढ़। सूरत में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष के कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिया। विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ की और से राष्ट्रीय महामंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ,पूरे प्रदेश में बधाई और शुभकामनाओं का केके शर्मा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश व जिला प्रतापगढ़ में छाई खुशी की लहर। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शुभम भट्ट ने बताया कि प्रदेश मंत्री सत्यनारायण भट्ट, युवा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, देहात जिला अध्यक्ष गणपत लाल शर्मा, विप्र वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रतीक शर्मा पार्षद, शर्मा रविंद्र शर्मा, बबलू जोशी, आशुतोष ओझा, केशव शर्मा, संजय शर्मा एडवोकेट, विनय शुक्ला, ललित शुक्ला, एडवोकेट योगेश तिवारी आदि द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ में उत्साह की लहर छाई राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी गई बधाई।



