Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर उमेश चन्द दत्ता एवं आई.पी.एस जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के निर्देशानुसार एंव लोकेश सोनवाल आर.पी.एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उदयसिहँ आर.पी. एस वृत्ताधिकारी वृत लालसोट के निकटतम सुपरविजन में हवासिंह थानाधिकारी लालसोट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना हाजा के चोरी व नकबजनी के प्रकरण में वांछित मुल्जिम को गिरफतार किया गया है। दिनांक 21.04.2024 को रमेश चंद पुत्र बजरंगलाल जाति महाजन उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं०04 कोथुन रोड जमात कस्बा लालसोट ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि मेरी होटल आकड पैलेस कौथून रोड खंडेलवाल धर्मशाला के पास लालसोट में करीब 3 साल से बंद थी । होटल में से करीब 6,7 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि चोरी की । हमको पता चला तो मैन गेट पर ताला भी नही था। आज खंडेलवाल धर्मशाला के मैनेजर ओमजी ने बताया कि होटल से 5 पंखे, 2 AC, व इनवेटर, 2 बैटरा, 2 मोटर, 1 बक्सा जिसमें गद्दे थे तथा 5TV और नल फिटिंग के सारे सामान अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना पर मुकदमा नंबर 184/2024 धारा 380 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। प्रकरण के दर्ज होने के बाद से ही टीम गठीत कर आरोपीयों की सरगर्मी से तलाश करना शुरु किया गया जिसमे पुलिस टीम के द्वारा घटना के आस पास लगे सीटीटीवी कैमरा, टोल कैमरा एंव साईबर सैल की तकनीकी मदद ली तब जाकर संदिग्ध शक्स प्रशांत योगी घटना के संबंध में आनाकानी करने लगा और अनभिजता जाहिर करने लगा परन्तु पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता एंव गहनता से पुलिस पुछताछ की गयी तो आरोपी द्वारा उक्त घटना के चोरी के संबंध मे स्वीकार की गयी एंव बताया की मैंने मेरे साथी के साथ मिलकर यह चोरी रात में की थी। जिस पर मुल्जिम को जरिये आरोपी के बताये स्थान से चोरी किया गया माल 2 स्पिलीट एसी, 2 एलईडी टीवी 2 एलजी की सादा टीवी मय सेटअप बॉक्स के, 1 इन्वर्टर 2 बैट्री व 3 पंखे बरामद किए गए वहीं अन्य साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तार मुल्जिम प्रशांत योगी पुत्र चॉदप्रकाश योगी उम्र 21 साल निवासी योगीयान मौहल्ला डीडवाना का है। पुलिस द्वारा गठित टीम में हवा सिंह पु.नि. थानाधिकारी ,अशोक कुमार सउनि , सुजीत सिंह कानि , प्रवीण कानि.,लहरीलाल कानि. , नरेश कुमार कांस्टेबल,रामकेश कांस्टेबल मौजूद रहे।



