Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट में बकरियां चराने के लिए गई एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक जंतर पार कर ले गए। लालसोट शहर के तंबाकू पाड़ा निवासी शंकरलाल मिरोठा ने लालसोट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मां बदाम देवी बकरियां चराने के लिए गई थी। दोपहर में नवजीवन से लक्ष्मी गार्डन वाली गली में बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसकी मां के गले से जंतर छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



