Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। राजस्थान नर्सेज एसोसियएशन एकीकृत दौसा जिला अध्यक्ष हरि सिंह कसाना ने लालसोट विधायक रामविलास मीणा को ज्ञापन दिया कि जिला अस्पताल का नवनिर्मित भवन का शुभारम्भ करवाने के लिए जल्द से जल्द भवन का शुभारम्भ हो आपके विधानसभा क्षेत्र में अभी वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में अस्पताल चल रहा है। एवं अभी मौसमी बीमारियों और मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन मरीज परेशान होते रहते वर्तमान समय में जिला अस्पताल में 15 बेड ही मरीजों के लिए है, जिससे मरीज परेशान होते है। अस्पताल में वर्तमान में जगह की बहुत ज्यादा कमी की वजह से मरीज और उनके परिजन अपने साधन अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़े करते है, जिससे आए दिन जाम लगा रहता है इसकी वजह से कई सीरियस मरीज और एंबुलेंस अस्पताल में समय पर नहीं पहुंच पाते है। ज्ञापन देने में ब्लॉक अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन एकीकृत लालसोट के प्रकाश कुमार मीना, नर्सिंग ऑफिसर रूपसिंह कहार, ललतेश कुमार मीना ,जगदेवसिंह कसाना आदि उपस्थित रहे।



