10 दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का समापन, सुपड़ा विजय व हरवार रही उप विजेता

 

Voice of Pratapgarh News@ प्रवीण सिंह चुंडावत।

प्रतापगढ़। बरडिया में महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब के द्वारा 10 दिवसीय नाइट टूर्नामेंट का समापन आज हुआ 8 मई को देर शाम क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ था।
महाराणा प्रताप क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के आयोजक प्रवीण सिंह ने बताया क्रिकेट टूर्नामेंट मे 32 टीमों ने भाग लिया।
जिसमे अंतिम दिन फाइनल मुकाबला सुपड़ा और हरवार के बीच खेला गया निर्धारित 10 ओवर में सुपड़ा ने 85 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसका पीछा करने उतरी हरवार की टीम 46 रन ही बना सकी।
जिसमे प्रथम विजेता को 21 हजार नगद पुरस्कार व शील्ड, द्वितीय विजेता को 11 हजार नगद पुरुष्कार दिया गया।
वही हर मैच में मेन ऑफ द मैच का केपी सिंह सुपड़ा को दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचातय सीमित प्रधान अमरी देवी /गोपाल मीणा,
कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष नंद किशोर पाटीदार,मांगीलाल मीणा जनपद,राहुल पाटीदार,
दिनेश शर्मा, बाबूलाल जटिया आती उपस्थित रहे।

Recent Posts