कंचन देवी स्पेशल कॉलेज के छात्रों ने घर घर जाकर दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त कराने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Voice of Pratapgarh News@ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। स्व. बद्री नारायण शिक्षण समिति द्वारा संचालित कंचन स्पेशल कॉलेज रामगढ़ पचवारा के मार्गदर्शन में D. Ed. Spl.Edu.(HI) और D. Ed. Spl. Edu. (IDD) के विद्यार्थियों द्वारा विकलांगता की “प्रारंभिक पहचान एवं हस्तक्षेपण” को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके प्रथम दिन में रामगढ़ पचवारा के मुख्य बाजार एवं कच्ची बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया एवं ऐसे दिव्यांग बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह रहे हैं उनको निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए “कंचन स्पेशल स्कूल” रामगढ़ पचवारा तक पहुंचने के लिए “रेफरल” का आयोजन किया।

Recent Posts