Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। आनंद मार्ग प्रचारक संघ जयपुर एवं डॉ विकास शर्मा के सहयोग से दिनांक 23 मई को बाबा के जन्मदिवस के अवसर पर पीतल फैक्ट्री, झोटवाड़ा स्थित आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भक्ति प्रधान वीरेंद्र सिंह शक्तावत में बताया कि हर वर्ष बाबा का जन्मदिन एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड कीर्तन मेडिटेशन शिविर के साथ शरबत और फलों का वितरण किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर के मौके पर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विकास शर्मा ने रक्तदान से जुड़ी सभी प्रकार की भ्रांतियां दूर की एवं रक्तदान से रक्तदाता और उसे ग्रहण करने वाले को होने वाले फायदे के बारे में सभी उपस्थित लोगों को बताया I रक्तदान शिविर हेतु डॉक्टर विकास शर्मा, डॉक्टर वाहब कुड्डूस के नेतृत्व में जेके लोन हॉस्पिटल ब्लड सेंटर से मेडिकल टीम रक्त संग्रहण हेतु उपस्थित थी। रक्तदान शिविर में बाबा के शिष्य एवं अन्य युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
डॉ विकास शर्मा ने समाज के सभी वर्गों से सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले गरीब मरीज, कैंसर पीड़ितों एवं थैलेसीमिया जैसी बीमारी से ग्रसित बच्चों की रक्त आवश्यकता की पूर्ति हेतु सरकारी ब्लड सेंटर में अधिक से अधिक रक्तदान हेतु अपील की साथ ही सभी रक्तदान करने वालों को धन्यवाद प्रेषित किया।
गुरुदेव श्री श्री आनंदमूर्ति के शिष्यों ने गुरु जी के वचनों एवं शिक्षाओं को याद किया और उनका पालन करने का संकल्प लिया I जन्मदिवस के इस मौके पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा सभी उपस्थित अनुयायियों एवं मेडिकल टीम हेतु भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया।



