मुख्य मार्ग से छोटा मायँगा के बीच ऐराव नदी पर पुलिया निर्माण की मांग राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से शीघ्र ही लोगों के इस मांग को पूरा करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

 

Voice of Pratapgarh News @

प्रतापगढ़। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आज सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धारिया खेड़ी एवं ओडवाड़ा में जनसुनवाई शिविर के माध्यम से स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शीघ्र ही उनके निराकरण हेतु मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए । इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने स्थानीय निवासियों के मुख्य समस्या मुख्य मार्ग बांसवाड़ा रोड से छोटा मायंगा के बीच ऐराव नदी पर पुलिया निर्माण की सामने आई जिस पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने मौके पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों से शीघ्र ही ग्रामीणों को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशप्रदान किये।
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई नेबताया कि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने इन जनसुनवाई शिविरों में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों से किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए ।
जनसुनवाई शिविर में सामाजिक पेंशन योजना से जुड़ी समस्याओं के आने पर मौके पर ही राजस्व मंत्री ने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश देकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया।
इस जनसुनवाई शिविर में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के साथ सुहागपुरा मंडल उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा , पूर्व सरपंच रामलाल मीणा बिलडी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Recent Posts