Voice of Pratapgarh News @ विरेन्द्र टेलर।
प्रतापगढ़। पीपलखूंट क्षेत्र में चल रही पेयजल और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को देखते हुए विधायक नानालाल निनामा ने विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और आमजन की समस्याएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत पीपलखूंट के नालपाड़ा में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी और पाईपलाईन का निरक्षण किया जहा पाइपलाइन की गहराई गाइडलाइन के अनुसार 1100 एमएम पाई गई।
ग्राम पंचायत घंटाली,ठेचला,लिंबोदा एवम महूवाल में पेयजल आपूर्ति की जांच की गई।
महुवाल में कुछ पीएसपी नल बंद पाए गए,जिन्हे तुरंत प्रभाव से सुचारू करने के दिशा निर्देश दिए,जामली टंकी से पानी की सप्लाई में अवैध कनेक्शन के कारण पीएसपी नल लाइन बंद मिली जिससे अधिकारियों ने कहा अवैध कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी।ग्राम पंचायत केलामेला ओर मोरवानियां का भी दौरा किया।
विधायक नानालाल निनामा ने अधिकारीयो को जहा पानी की समस्या हे वहा पेयजल आपूर्ति हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पीपलखूंट के घंटाली रोड स्थित प्रजापत मोहल्ला में नल कनेक्शन देने या अन्य विकल्प की व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन निनामा,सरपंच देवीलाल ,सहित जलदाय विभाग प्रोजेक्ट एवम् रेगुलर,विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



