यातायात पुलिस कर्मियों को सुर संगम संस्था ने पिलाई कुल्हड़ लस्सी

 

“एनर्जी ड्रिंकिंग सेवा सप्ताह का तीसरा दिन”

Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। सुर संगम संस्थान परिवार द्वारा यातायात प्रभारी नेमीचंद शर्मा के मार्गदर्शन से यातायात पुलिस एवं धूप में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया था । इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत संपूर्ण सप्ताह भर संस्थान परिवार द्वारा शहर के विभिन्न तिराहो चौराहों पर भीषण गर्मी में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे यातायात पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन अलग अलग एनर्जी ड्रिंक पिलाई जाएगी।

संस्थान के अध्यक्ष अशोक खेड़ला ने बताया कि सप्ताह के सात दिन तक रोज अलग-अलग एनर्जी ड्रिंक यातायात पुलिस कर्मियों को पिलाई जाएगी। शुक्रवार को ठंडी एवं ताज़ा कुल्हड़ लस्सी पिलाई गयी, जिससे उनकी एनर्जी बरकरार रहे एवं भीषण गर्मी से बच सके।

संस्थान परिवार के सक्रिय सदस्य कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कहा इस भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी सेवा हेतु एवं उनके स्वास्थ्य हेतु कुछ बेहतर कर सके। इसी श्रृंखला में यह सेवा कार्य सुर संगम संस्थान परिवार द्वारा प्रारंभ किया गया। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, गाँधी तिराहा, चुंगी सर्कील, सोमनाथ सर्किल, कलेक्ट्रेट सर्किल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को शुद्ध एवं ठण्डी कुल्हड़ लस्सी पिलायी गयी। लस्सी पाकर सभी पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने संस्थान परिवार का आभार प्रकट किया एवं संस्था के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। इस दौरान संस्थान के जिलाध्यक्ष अशोक खेडला, सक्रिय सदस्य कवि कृष्ण कुमार सैनी, वरिष्ठ सदस्य दिलीप शर्मा उपस्थित रहे।

Recent Posts