Voice of Pratapgarh News @ विरेन्द्र टेलर।
प्रतापगढ़। उपखंड अधिकारी अरनोद एवम् अतिरिक्त प्रभार पीपलखूंट विमलेंद्र राणावत ने आज उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
जिसमे मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग,विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न कार्यालयों और पानी के प्याऊ के पास ओआरएस घोल के पैकेट मुहिया कराने के निर्देश देते हुए ,एक लीटर पानी में एक पैकेट पीने के बारे में लोगो को जागरूक करने को कहा।
पीपलखूंट उपखंड मुख्यालय पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मार्ग,उपखंड अधिकारी पीपलखूंट ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान पीपलखूंट स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ रही
बरसाती पानी के नाले निर्माण को लेकर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत ने निरीक्षक किया बरसात से पूर्व बरसाती पानी निकासी का जल्द से जल्द उचित समाधान करने हेतु ब्लॉक विकास अधिकारी मनोज दोसी निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट का किया औचक निरीक्षण
उपखंड अधिकारी ने सामुयादिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट का औचक निरीक्षण किया। जहा मरीजों से उपचार एवम स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।निरक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जो की सुदृढ़ पाई गई,इस दौरान डॉक्टर राहुल राज सोलंकी एवम स्टाफ उपस्थित रहे।



