Voice of Pratapgarh News ✍️
नगर परिषद के प्रभावशाली कर्मचारियों, जमादारों द्वारा राजनीतिक मिलीभगत कर वर्षों से अपने रिश्तेदारों एवं चहितो से सफाई कार्य नही कराया जा रहा, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़। दिनांक 3 जून 2024 को प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष वासु कजानी के नेतृत्व कर सफाई कर्मियों का प्रतिनिधित्व कर ज्ञापन दिया गया। कजानी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया । जिसमे उन्होंने बताया कि नगर परिषद के प्रभावशाली कर्मचारियों , जमादारों द्वारा राजनीतिक मिलीभगत के चलते कई वर्षों से अपने रिश्तेदारों एवं चहितो से सफाई कार्य नही कराया जा रहा है ना ही उन्हें हाजरी पर बुलाया जाता है। तथा कोई कर्मचारी इन बातों से नाराज होकर अपने हक अधिकार की आवाज उठाता है तो उस पर भी झूठे आरोप लगाकर नोटिस थमा दिया जाता है । कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे कर्मचारी भी है जो सफाई कार्य तो बहुत दूर की बात नगर परिषद में कदम भी नही रखते है और उनकी महीने की तनख्वाह बन जाती है । एवं कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद में 105 के लगभग सफाई कर्मी है परंतु दिन में सिर्फ बचत के सिर्फ 15,20 कर्मचारियों से सफाई कार्य करवाया जाता है शेष सफाई कर्मी सफाई कार्य नही करते है ।
तथा जमादारों द्वारा अभी वर्तमान में डीएलबी द्वारा जारी आदेश जिसमें गर्मी एवं ताप लहर के चलते कर्मचारियों को एक पारी में कार्य करवाने का आदेश भी दिया गया और यह आदेश नगर परिषद द्वारा जारी भी किया गया परन्तु जमादार की मनमानी के चलते इस आदेश की अवहेलना कर कर्मचारियों को दोपहर में हाजरी पर बुलाया गया। एवं काम पर भेजा गया।
उक्त समस्याओं को दृष्टया रखते हुए कजानी ने आयुक्त को सभापति के निजी सहायक प्रहलाद गुर्जर की उपस्थिति में ज्ञापन पेश कर मांग की है कि समस्त सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाए एवं हाजरी पर उपथित होना सुनिश्चित किया जाए । एवं डीएलबी द्वारा जारी आदेश की पालना की जाए । ज्ञापन देते समय स्थाई सफाई कर्मी जीतू ,तरुण,रवि,संदीप,विजेंद्र,प्रदीप,लक्की, मनोज,अशोक, बबलू, सन्नी,नरेंद्र,मायाबाई,जिज्ञासा, ज्योति,रितु,मीनाबाई,रेखा,सरिताबाई,दीपमालाबाई, मंगलाबाई,मधुबाई,मंजुबाई आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित थे ।



