हेल्प फाउंडेशन लालसोट की महिला टीम ने कई जगह लगाए परिंडे

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय और हेल्प फाउंडेशन के बैनर तले हेल्प फाउंडेशन की लालसोट महिला टीम द्वारा आज तपती धूप और गर्मी से बेहाल बेजुबान पक्षियों के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए , जिसमें नेहरू गार्डन , बाल उद्यान , आसपास के खेतों एवं घरों की छत पर भी परिंडे रखकर दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई ।
सभी महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों की छत पर परिंडे रखें तथा औरों को भी ऐसा करने को प्रेरित किया । परिंडे लगाने के साथ-साथ उनमें प्रतिदिन पानी भरने की भी जिम्मेदारी ली गई । फाउंडेशन की राजस्थान प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी गोयल ने बताया कि इस अवसर पर
प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी गोयल ,
जिला अध्यक्ष सीता अग्रवाल,
मंडल अध्यक्ष सुधा अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष अंजू अग्रवाल,
संगठन मंत्री गायत्री जैन,
संगठन मंत्री मिथिलेश गर्ग,
सचिव माया गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts