Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी ने ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर डिडवाना का निरीक्षण किया। त्रिवेदी के साथ हिंदुस्तान स्काउट्स के रुपेश मीणा जिला ऑर्गेनाइजर जयपुर, सोनू शर्मा जिला ऑर्गेनाइजर दौसा, राजेन्द्र सैनी सहायक जिला आयुक्त दौसा,लोकेश शेरावत कार्यालय प्रभारी जयपुर भी उपस्थित रहे।
जिला आर्गेनाइजर दौसा सोनू शर्मा ने बताया कि त्रिवेदी ने प्रत्येक विधा के प्रत्येक ट्रेनर एवं उपस्थित संभागियों से न केवल सवाल जवाब किए बल्कि अब तक क्या क्या और कितना सीखा इसका प्रदर्शन भी देखा साथ ही बारीकी से फीडबैक लिया।
इस पर प्रतिभागियों के सटीक जवाब एवं स्तरीय प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए डिडवाना समर कैंप के सभी ट्रेनर्स को शाबाशी प्रदान की।साथ ही शिविर प्रबंधन की प्रशंसा भी की साथ ही साथ सभी संभागियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
आज पर्यावरण दिवस पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त त्रिवेदी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डिडवाना में वृक्षारोपण भी किया। सहायक जिला आयुक्त राजेन्द्र सैनी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उपयोगिता बताते हुए सभी से इस अभियान में जुटने को कहा।
सभी पदाधिकारियों का भारतीय परंपरा अनुसार हिंदुस्तान स्काउट्स के ब्लाक सचिव नवीन पांखला एवं मुरारीलाल स्वर्णकार, कन्हैयालाल महावर, सुमन जांगिड़ आदि ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया ।
त्रिवेदी ने रोवर्स एंड रेंजर्स को स्काउटिंग की बेसिक्स से परिचित करवाते हुए ट्रेनिंग पर जोर दिया । साथ ही ब्लॉक सचिव लालसोट को स्काउटिंग संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु हरसंभव सहायता का पूर्ण आश्वाशन दिया।
जिला ऑर्गेनाइजर जयपुर रूपेश मीणा और कार्यालय प्रभारी जयपुर लोकेश शेरावत ने क्षेत्र में स्काउटिंग के विकास पर फोकस कर नए ऊर्जावान लोगों को अवसर देने को कहा।
ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर डिडवाना में कम्प्यूटर की ट्रेनिंग नवीन शर्मा सुकार, हारमोनियम की ट्रेनिंग संतोष जांगिड़, चित्रकला की ट्रेनिंग अशोक प्रजापत ,डांस की ट्रेनिंग पायल महावर और साक्षी प्रजापत , मेंहदी की ट्रेनिंग पिंकी फुलवारिया , सिलाई की ट्रेनिंग पार्वती वर्मा , ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग शिप्रा लखेरा के साथ ही रोवर लीडर अमन शर्मा, महेंद्र सैनी रेंजर लीडर पूजा गुर्जर,पायल महावर आदि कैंप में सेवाए प्रदान कर रहे हैं।



