501 मंगल कलश यात्रा के साथ ब्याई माता के नौ दिवसीय श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का हुआ आगाज

 

Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट में ग्राम पंचायत डिगो की पहाडियों में विराजमान ब्याई माता में स्थित ब्याई माता बाग में बनी यज्ञस्थली पर शनिवार से विशाल 501 मंगल कलशयात्रा के साथ 21 कुण्डीय श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ का आगाज हुआ। श्रीरुद्रचण्डी महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार पंडा डायरेक्टर लज्जाराम गुर्जर ने बताया कि 21 कुण्डीय महायज्ञ को शनिवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के
साथ ध्वज पूजन मुख्य गांव डिगो में स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर से डिजे के साथ दिव्य विशालकाय कलशयात्रा रवाना होकर यज्ञस्थल पहुंची। जहां संत श्री शिवगिरी महाराज एवं यज्ञाचार्य प्रेमप्रकाश शास्त्री निवासी मोरपा व यज्ञ कमेटी द्वारा 51 विद्वान पंडितों के सानिध्य में 21 कुण्डीय श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा सुबह 12 से सायं4 बजे तक आयोजित होगी।
श्री श्री 1008 श्री हरिमन्द गिरी महाराज के कृपा पात्र, त्यागमूर्ति, परमशिष्य श्री श्री 108 श्री शिव गिरी महाराज के सानिध्य में विश्वकल्याणार्थ 21 कुण्डात्मक श्री रुद्रचण्डी महायज्ञ का आयोजन दिनांक 8 जून 2024, शनिवार से 16 जून 2024, रविचार तक रखा गया है, जिसमे अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, काशी, चित्रकूट, उत्तराखंड आदि तीथों से संत महात्मा पधारकर प्रवचन देगे।

Recent Posts