Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं सचिव अनिल शर्मा ने बताया की दौसा जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन 27 दिसंबर 2023 से पूर्व की गठित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारणीयों का पुनर्गठन किया जायेगा। तथा जिन तहसील एवं ब्लॉक पर कार्यकारिणीयों का गठन नहीं है वहाँ भी नवीन कार्यकारिणीयों का गठन किया जायेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार इसी माह में संभाग स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा जिसके लिए 16जून2024 रविवार कों श्री राम मंदिर गुप्तेश्वर रोड़ दौसा में परशुराम सेना संघ के समस्त सदस्यों व कार्यकर्त्ताओं और समाज बन्धुओं की साधारण बैठक आहूत की गयी है। बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्थरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे जिसमे कार्यकारिणीयों के गठन व पुनर्गठन तथा आगामी समय में किये जानेवाले कार्यों पर विचार – विमर्श एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने है।



