Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट के सेंडुलाई कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा को पेरिस में 10 हजार लोगो के बीच सम्मानित होने और भारत का प्रतिनिधत्व करने का मौका मिला। आपको बता दे कि ये क्षण पूरे लालसोट के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्व की प्रसिद्ध कंपनी सनोफी इंडिया में यूनाइटेड हीरोज सनोफी कप जीता था इसलिए उनको भारत की तरफ से पेरिस भेजा गया था। 65 देशों के 26000 कंपनी के सहकर्मियों ने 7 मंथ चले इस कंपटीशन में भाग लिया था उन में पूरे विश्व से 300 लोगो को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था। इन सभी लोगो को पेरिस बुला कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लालसोट चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी, सोनू बिनोरी , शिवशंकर बाल्या जोशी , भगवान सहाय शर्मा और दीपक सेदुलाई युवा अध्यक्ष बीजेपी ने अशीष शर्मा का सम्मान किया।



