हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स द्वारा किया गया श्रमदान

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स द्वारा ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर,महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय डिडवाना में स्काउट एंड गाइड्स द्वारा श्रमदान किया गया रामगढ़ पचवारा सचिव व शिविर प्रभारी नवीन शर्मा सुकार ने बताया कि श्रमदान सामुदायिक भागीदारी और एकता की भावना को बढ़ावा देता है मानव-जीवन की उन्नति का मुख्य साधन परिश्रम है । संतोष जांगिड़,कन्हैया लाल महावर,मुरारी लाल स्वर्णकार, सुमन जांगिड़,अमन शर्मा,विशाल सैनी, आशीष सैनी, पायल महावर, पूजा गुर्जर, मुस्कान फूलवारिया, अनिता महावरआदि द्वारा श्रमदान किया गया । शर्मा ने बताया अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में सिलाई, मेंहदी, ब्यूटीशियन, हारमोनियम, ढोलक वादन, कंप्यूटर ज्ञान, डांस, पेटिंग आदि विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिनांक 19 व 20 जून कों प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन लिया जायेगा तथा समापन शिविर पर भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों कों पुरस्कृत किया जाएगा।

Recent Posts