जिला विकास जन संघर्ष समिति का सेवा कार्य के साथ  गाँव कुल्मीपुरा में परिण्डे बांधे और वितरण किये

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ 

प्रतापगढ़। जिला विकास जन संघर्ष समिति के तत्वाधान में जन सहयोग से सेवा कार्य निरंतर जारी है। इस भीषण तपती गर्मी में लोगों को भारी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों को राहत दिलाने के लिए संघर्ष समिति की ओर से आज गांव कुल्मीपुरा में संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र खत्री, तहसील अध्यक्ष जगदीश लंबाना,वन विभाग रिटायर अमीर खान,पूर्व उप सरपंच बाबुलाल कुकड,मोती लाल कुकड़, चन्द्र प्रकाश पाटीदार, दशरथ सुथार, घनश्याम सुथार, गोपालगिरी गोस्वामी, देवीलाल मीणा, कारू लाल लबाना,हितेष सेन कुकड़,चन्द्रप्रकाश सुथार सहित गाँव के लोगों ने जगह जगह परिण्डे बांधे और वितरण किये है।संर्घष समिति के संयोजक राजेन्द्र खत्री ने धमोतर और कुल्मीपुरा गाँव में परिण्डे बांध कर बेजुबान जानवरों की सेवा कार्य के लिए जागरूक किया है।

Recent Posts