आर्थिक सहायता कर दिया मानवता का परिचय

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर।

प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पीपलखूंट के पावटीपाड़ा में कुछ माह पूर्व आलुराम पिता जीवणा की मृत्यु हो गई थी,आलूराम की मृत्यु के बाद उसका परिवार जीवन जीने के लिए मूलभूत जरूरतों और घर चलाने में असमर्थ हो गया, पत्नी को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण चार बच्चों को पालन पोषण करने में काफी दिक्कत आ रही हे। भारत आदिवासी पार्टी(BAP) के पीपलखूंट के ब्लॉक पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं सामाजिक विंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मिलकर आर्थिक सहायता राशि 16,700 रुपए इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को दिये गये और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया जिससे चार भाई बहन पढ़ाई कर आगे बढ़ सके। ईस मौके पर BAP के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रभुलाल निनामा, भोपाल निनामा, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र ,राजेश ब्लॉक सह कोषाध्यक्ष रमेश बुज, महामंत्री बापुलाल निनामा, ब्लॉक प्रवक्ता रकमेश्वर निनामा, कालुराम पांडोर ,धुलेश्वर व सामाजिक कार्यकर्ता बिसुलाल , निनामा कमलेश डामोर, दिलीप मईड़ा, नारायण लाल डामोर बहादुर निनामा व गांव के बुजुर्ग लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts