Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर।
31 परिवेदनाएं हुई प्राप्त,प्रचार प्रसार के अभाव और बारिश की संभावना होने से ग्रामीणों की संख्या रही कम
प्रतापगढ़। जिला कलक्टर अंजली राजोरिया ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत उपखंड मुख्यालय पीपलखूंट की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलखूंट परिसर में आमजन की समस्याएं सुनी।
जिला कलक्टर ने इससे पहले आशान्वित ब्लॉक की बैठक पंचायत समिति सभागार में ली,पश्चात रात्रि चौपाल आते समय पीपलखूंट में पंचायत समिति रोड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण देख सचिव को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया।
चोपाल में कुल 31 परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर संबधित अधिकारी को समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिसमे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पीपलखूंट के समस्त ग्रामवासी की तरफ से मुख्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय निर्माण,कचरा संग्रहण हेतु नियमित रूप से वाहन सुविधा,ग्राम पंचायत की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे सुचारू करने,जैन मंदिर के पीछे से घंटाली रोड तक जाने वाली सीसी सड़क और नाली निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया।
ग्राम पंचायत पीपलखूंट के नालपाडा में नो वर्ष पूर्व बनी पुलिया एक ही वर्ष में टूटने का परिवाद आया जिसमे आज तक नई पुलिया नही बनी हे और नवीन पुलिया निर्माण की मांग हे,जिला कलक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए।
ग्राम पंचायत जेथलिया में तीन धारी छतरी तक बरसो से टूटी हुई सड़क निर्माण की मांग ग्राम वासियों ने की।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परसराम सैनी,पूर्व प्रधान अर्जुन लाल,
उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह ,तहसीलदार अपूर्व गौतम,ब्लॉक विकास अधिकारी मनोज दोसी,सरपंच प्रभुलाल,अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी ओम प्रकाश आलडिया एवम् सभी विभागों के अधिकारी, कार्मिक ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।



