Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। लालसोट -ग्रामीण क्षेत्रों मे आज भी ग्रामीण लोग टिटहरी (टिटोड़ी ) के अंडो कि संख्या देख कर मौसम का पूर्वांनुमान लगाते है l दौसा जिले मे अब ग्रामीणों द्वारा बहुत अच्छी बरसात का अनुमान लगाया जा रहा है l
किमवदन्ति है कि अगर टिटहरी 4अंडे देती है तो बहुत अच्छी बारिश होती है,3अंडे देतो अच्छी,2अंडे देतो ठीक ठाक ओर 1अंडा देतो सूखे कि प्रबल संभावना होती है l अगर क़ीमव्दन्ति सही है तो अबकी बार किसानों कि बल्ले बल्ले टिटहरी के 4अंडे बहुत अच्छी बारिश का संकेत है l ये भी मान्यता है कि टिटहरी के अंडे जितने पास पास होंगे उतने ही महीने बारिश होंगी जैसे2अंडे पास पास है तो दो महीने 3अंडे पास पास है तो तीन महीने ओर 4अंडे पास पास एक समूह मे एक जगह है तो चार महीने बारिश होंगी l यहां टिटहरी के 4अंडे एक समूह मे चिपके हुये है l



