आंगनवाड़ी भवन जर्जर हालात में बड़ा हादसा होने पर जागेगा प्रशासन, भवन नही होने से रा. प्रा. विद्यालय के भवन में चल रही आंगनवाड़ी

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर।

प्रतापगढ़। जिले की पंचायत समिति पीपलखूंट के ग्राम पंचायत पीपलखूंट का कड़बलिया आंगनवाड़ी केंद्र भवन जर्जर अवस्था में हे।
नन्हे मुन्ने बच्चे जर्जर भवन में बैठकर पढ़ने को मजबूर हें किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हें हादसे का डर बना हुआ हें। ग्रामीणों ने बताया पूर्व में आंगनवाड़ी नेशनल हाईवे 56 पर कड़बलियां में थी हाईवे बनने के बाद उस भवन को तोड़ दिया गया उसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय कड़बलीया में इसको संचालित किया गया है।
किंतु तीन वर्षो से यह भवन जर्जर स्थिति में हें। विभाग व जन प्रतिनिधि आदि को लिखित रूप से कई बार अवगत कराने के बाद भी नहीं है किसी जनप्रतिनिधि का इस पर ध्यान। हाल ही पीपलखूंट में हुई रात्रि चौपाल में भी जिला कलेक्टर को दिया गया हे ज्ञापन पर कोई सुनने वाला नहीं है। जल्द से जल्द जर्जर आंगनवाड़ी भवन को सही करने की मांग करी हें ।

Recent Posts