Voice of Pratapgarh ✍️ महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धाकडा ढाणी डीडवाना में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी एसएमसी व एसडीएमसी सदस्य ,छात्र ,अभिभावक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्काउटिंग प्रभारी नवीन पांखला ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में100 पौधे लगाए गए।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने सभी सदस्यों , कार्मिकों को पेड़ों का महत्व और इनकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया।
वृक्षारोपण प्रभारी रोहिताश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में किशनलाल सैनी, मीठालाल सैनी, मुरारी लाल सैनी, बनवारी सैनी, घनश्याम सैनी ,घमसी सैनी ,बाबूलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के उपरांत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,बालिका नामांकन में वृद्धि एवं बालिकाओं की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु “आपणी लाडो “कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालिका शिक्षा और ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ से संबंधित पोस्टर बनाए गए । बालिकाओं की एक रैली निकाली गई जिसमें कृष्णा शर्मा ने नारे लगवाए। बालिकाओं ने बालिका शिक्षा संबंधित स्लोगन लिखी हुई तख्तियां हाथों में ले रखी थी।
प्रिंसिपल राजेश कुमार शर्मा ने रैली के बाद एसएमसी एवं एसडीएमसी बैठक में बालिकाओं के नामांकन वृद्धि की अपील की। साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का भी संकल्प दिया गया। अपने लाडो कार्यक्रम का संचालन प्रभारी श्रीमती रीना गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा ।



