अच्छे मानसून की कामना के लिए 15वें अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार का किया अयोजन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता।

15वेंअंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार कार्यक्रम में कलाकारों ने भरे अपनी कल्पनाओं मैं रंग तूलिका के द्वारा कलाकारों ने एप्रिंन पर अपनी भावनाओं को उकेरा

दौसा। लालसोट प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छे मानसून की कामना के लिए 15 वें अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मुख्य अतिथि UCBEO प्रिंसिपल मदन लाल पारीक एवं विशिष्ट अतिथि प्रिसिपल एवं कला समीक्षक अंजना त्यागी के के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके प्रारंभ हुआ । मानसून सत्र में होने वाला यह आयोजन ना सिर्फ भारत मे बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित किया गया कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि रंग मल्हार एक दिवसीय कला कार्यशाला है जो वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार प्रो डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ । आज देश विदेश में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। विगत 14 वर्षों में अलग अलग माध्यम पर कलाकारों द्वारा कला कार्य किया गया है जिसमे मास्क, पंखी बिज़नी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन, चाय की केतली आदि प्रमुख थे । इस बार आर्टिस्ट एप्रन माध्यम के रूप में रखी गयी जिस पर कलाकारों ने अपनी भावनाओं को उकेरा
दौसा जिले मे लालसोट में भी यह आयोजन राजस्थान कला अकादमी, दोसा कला ग्रुप एवं रंग मल्हार अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह लालसोट द्वारा किया गया । सयोजक ने बताया कि लालसोट में पीएम अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट दौसा के सभागार हॉल में 07 जुलाई को प्रातः 10 .00 बजे से कलाकारों छात्र-छात्राओं ने मैं अपनी भावनाओं को विभिन्न अभिव्यक्तियों के द्वारा अभिव्यक्त किया गया। जून में मुख्य रूप से वर्षा जल संरक्षण वन संरक्षण महिला शिक्षा एवं सामुदायिक जागृति तथा शुद्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में अपनी भावनाओं द्वारा रंगो एवं तुलिका के माध्यम से आम जन एवं समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया सभी कलाकारों को दौसा कला ग्रूप एवं की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार पारीक प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक अंजना त्यागी आदि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कलाकारों को अपनी भावनाओं को उद्धृत करने का एक माध्यम मिलता है एवं अपनी मानवीय अभिव्यक्ति को सादृश्य रूप में परिणत करते हैं एवं समाज में सकारात्मक भाव को प्रतिबिंबित करते हैं तथा अन्य प्रतिभाओं को भी नवीन विधाओं से जानकारी प्राप्त होती है । इस कार्यशाला जिले के वरिष्ठतम कलाकार अरविंद पालीवाल बनवालाल मीणा विनोद जांगिड़ भगवती प्रसाद जाटव ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की कार्यक्रम के स्थानीय प्रभारी प्रभु लाल नौगीया द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से बबलू महावर नविता गौतम ममता शर्मा कानाराम जांगिड़ रीना जंगम् रिया जैन गुंजन गौतम भानु बेरवा अनीशा बेरवा मीनाक्षी बेरवा सुहाना बेरवा मेघा सोनी मनीष गुर्जर लक्ष्मी प्रजापत सुमन प्रजापत आदि कलाकारों ने मुख्य रूप से भाग लिया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने द्वारा बनाए गए एप्रिंन ऑब्जेक्ट को पहन कर प्रदर्शित किया गया।

Recent Posts