
Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
अभिभाषक संघ द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और निरीक्षण न्यायाधिपति को छोटीसादडी न्यायालय के रिक्त पद पर न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति किये जाने को लेकर दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, छोटीसादडी न्यायालय के रिक्त पद पर न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति किये जाने को लेकर अभिभाषक संघ ने बताया कि छोटीसादडी उपखण्ड मुख्यालय पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एंव अति० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एक मात्र न्यायालय है तथा यहां पर वर्तमान में कई महिनों से पद रिक्त है एवं लिंक न्यायालय भी मुख्यालय प्रतापगढ में है जहाँ आवश्यक कार्य हेतू प्रतापगढ जाना पडता है जो लिंक न्यायालय भी छोटीसादडी करीब 48 किमी दूर पडता है। छोटीसादडी क्षेत्र में प्रकरणो की भी अधिक संख्या में विचाराधीन होने से उक्त पद पर शीघ्र ही नियुक्ति की जाना न्यायहित में आवश्यक है।
छोटीसादडी न्यायक्षेत्र में एक मात्र कोर्ट है जहाँ पर वर्तमान मे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नही हुई है। यहाँ पर शीघ्र ही पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की जाने की आवश्यकता है।
ज्ञापन देने में उपस्थित सदस्य छोटी सादड़ी अभिभाषक संघ के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय खिमेशरा,पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, अधिवक्ता उदय लाल मीणा व अन्य अधिवकता मौजुद रहे।



