Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह

प्रतापगढ़। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज छह चोखरा जिला बांसवाड़ा की संभागीय स्तर पर सामाजिक भूखंड क्रय को लेकर द्वितीय चरण में लोहारिया चोखरे में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पीपा महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।शुरू में स्वागत उद्बोधन जितेंद्र टेलर लोहारिया द्वारा समाज के भूखंड क्रय संबधी विचार प्रकट कर कार्यक्रम का आरंभ किया। साथ ही छह चोखरा अध्यक्ष महेश राठौड़ छींच ने भविष्य के परिदृश्य को देखते संभाग स्तर पर सामाजिक भूखंड के लिए आर्थिक मदद की अपील कर जल्द से जल्द खरीदने के बिंदु पर जोर दिया। महामंत्री मितेश सालिया ने हर चोखरे की ग्राम इकाई को मजबूत कर सामाजिक भूखंड क्रय के संदर्भ में आसान किस्तों में सामर्थता अनुसार राशि प्रति परिवार एकत्रित संबंधी सुझाव मांगा ताकि समाज के कार्यों को मजबूती मिले। जिसमें लोहारिया चोखला अध्यक्ष लक्ष्मीलाल टेलर ने समाज में आपसी सामजस्य बनाकर भूखंड खरीदने की बात कही।इस दौरान परतापुर चोखला अध्यक्ष तोलाचंद टेलर, बागीदौरा चोखला अध्यक्ष नगीन टेलर,
घाटोल अध्यक्ष मोहनलाल टेलर, जिला उपाध्यक्ष रमेश गहलोत, सह सचिव महेंद्र खोड़न,संगठन मंत्री जगदीश परतापुर, मार्गदर्शक
छगनलाल परतापुर,बादामी परतापुर,राजमल घाटोल,
विरेन्द्र पीपलखूंट, जैकी पालोदा, संजय पालोदा आदि ने विचार व्यक्त कर संभाग स्तर पर भूखंड क्रय करने के संदर्भ में सकारात्मक पहल की। साथ ही कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर जितेंद्र टेलर लोहारिया पदोन्नत होने पर अतिथियों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। आभार युवा संजय लोहारिया ने जताया।



