लालसोट विधायक ने 38लाख रूपए से बने ग्राम पंचायत भवन का किया उद्घाटन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने रविवार को गोल गांव में बनकर तैयार नव निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि पंचायत भवन में कार्यरत जन कल्याण योजना की जानकारी जनता को बताएंगे, उन्होंने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य नारायण मीना,पंचायत समिती सदस्य सुमेर गुर्जर, ग्राम पंचायत गोल सरपंच घासी लाल रैगर, ग्राम पंचायत राजोली सरपंच पिंकी देवी, डीगो सरपंच मंजू कंवर, समाज सेवी सोनू बिनौरी, उप सरपंच, वार्ड पंच आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत गोल सरपंच घासी राम रैगर ने बताया कि 38लाख रूपए से इस ग्राम पंचायत भवन में एक मीटिंग हॉल, चार कमरे, लेट बाथ सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है !

Recent Posts