Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट थाना पुलिस ने एक युवक के अपहरण के मामले को चार घंटे में ही सॉल्व करते हुए युवक को दौसा से बरामद कर लिया। हालांकि, किडनैपर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। थानाप्रभारी हवासिंह यादव ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को 20 वर्षीय मनकेश मीना को रामपुरा के रास्ते में उसी के पड़ौसी कमलेश सहित करीब आधा दर्जन लोग बोलेरो गाडी में डालकर अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद लालसोट थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए युवक मनकेश मीना को दौसा से बरामद कर लिया। वही अपहरणकर्ता फरार हो गए।जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। लालसोट थाना अधिकारी हवा सिंह यादव ने बताया कि अपहरणकत्ताओं की तलाश जारी है।



